बुधवार, 29 अगस्त 2018

✍🏻श्रम का साधक📝 श्रम का मैं साधक हूँ, जन-जन का पालक हूँ। भारत माँ के कृषक बेटा, गुरु धौम्य के उद्दालक हूँ।। हर मौसम का बयार हूँ, सावन का मैं फुहार हूँ। बसंत में बोले कोयल, उस आम का डाल हूँ। गगन के मल्हार मैं, श्रम का संचालक हूँ ॥1॥भारत माँ के..... माटी का मैं श्रृंगार हूँ, शोषण का अम्बार हूँ। अन्न के कण में बसे, पसीने की मैं धार हूँ ॥ गोपियों के प्रेम मैं, महाभारत के उद्घोषक हूँ ॥2।।भारत माँ के .... स्वतंत्रता का संग्राम हूँ, कौशल्या का श्रीराम हूँ। आजाद, भगतसिंह के, शान बान बलिदान हूँ ॥ मिट्टी के मधुर महक मैं, इतिहास का गायक हूँ ॥3॥ भारत माँ के कृषक...रचना✍🏻 सनुकलाल यादव ✍🏻

    श्रम का मैं साधक हूँ

श्रम का मैं साधक हूँ, जन-जन का पालक हूँ।                       
 भारत माँ के कृषक बेटा, गुरु धौम्य के उद्दालक हूँ।।
 हर मौसम का बयार हूँ, सावन का मैं फुहार हूँ।
 बसंत में बोले कोयल, उस आम का डाल हूँ। 
गगन के मल्हार मैं, श्रम का संचालक हूँ ॥1॥भारत माँ के.....

 माटी का मैं श्रृंगार हूँ,  शोषण का अम्बार हूँ। 
 अन्न के कण में बसे,   पसीने की मैं धार हूँ ॥ 
गोपियों के प्रेम मैं, महाभारत के उद्घोषक हूँ ॥2।।भारत माँ के ....

 स्वतंत्रता का संग्राम हूँ, कौशल्या का श्रीराम हूँ।
 आजाद, भगतसिंह के, शान बान बलिदान हूँ ॥ 
मिट्टी के मधुर महक मैं,  इतिहास का गायक हूँ ॥3॥ भारत माँ के कृषक...
                                                         रचना✍🏻 सनुकलाल यादव ✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें