मंगलवार, 27 जुलाई 2021

*भाषा मेरी हिंदी*

          *भाषा मेरी हिंदी*
राष्ट्र मेरा हिंदुस्तान है, 
भाषा मेरी   हिंदी।
भारत की पहचान है,
सबके माथे की बिंदी।।

उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम,
कच्छ मेघालय मिजोरम तक।
गंगोत्री यमुनोत्री हिमालय,
महाबली रामेश्वरम तक।।
सर्व भाषा में निहित, 
गुजराती मराठी सिंधी।
राष्ट्र मेरा हिंदुस्तान है,
भाषा मेरी हिंदी।।


शहर नगर हर डगर-डगर,
दिग-दिगंतर की भाषा।
जन मन में जन गण मन में,
जन-जन की आशा।।
सुमधुर पतित पावन,
सरस बहती कालिंदी।
राष्ट्र मेरा हिंदुस्तान है, 
भाषा मेरी हिंदी।।

वीरता शौर्य भक्ति यश ,
भारत मां का वंदन हो।
राम कृष्ण की जीवन गाथा,
कवि हृदय का स्पन्दन हो।।
साहित्य कला इतिहास का,
अक्षय नीरनिधि
राष्ट्र  मेरा  हिंदुस्तान है, 
भाषा  मेरी  हिंदी।।

                  ✍️  सनुक लाल यादव

                     बालाघाट मध्य प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें